टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब में गुरुवार दोपहर एक युवक की लाश मिली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है। युवक बीते दो दिन से लापता था।
परिजनों ने बताया कि मृतक रिंकू कुशवाहा जो टीकमगढ़ शहर के बायपास रोड पर रहता था और दो दिन पहले ही घर से लापता हो गया था। गुरुवार दोपहर लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से तालाब से लाश को निकाल कर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। परिजनों का कहना है कि 19 नवंबर की रात्रि में मोहल्ले के रहने वाली एक व्यक्ति से रिंकू का विवाद हुआ था इसके बाद वह लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों द्वारा बुधवार को पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ में गुमशुदगी कायम कराई गई थी, लेकिन गुरुवार दोपहर उसकी लाश तालाब में मिली है। पुलिस का कहना है कि पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम किया गया है और विवेचना की जा रही है।
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और गुरुवार को पोस्टमार्टम होने के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले की विवेचना पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ कर रही है।
बुधवार को परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी
परिजनों ने बताया कि 19 तारीख को मृतक लापता हो गया था, जिसकी परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई। बुधवार को पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन गुरुवार को उसकी लाश मिल गई है। परिजनों द्वारा मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है।