फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: राम राजा सरकार के दरबार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई हाजिरी, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Fri, 10 Apr 2026 08:15 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को निवाड़ी जिले के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा से की, जहां पहुंचकर उन्होंने प्रसिद्ध राम राजा मंदिर में भगवान रामराजा सरकार के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की।

दर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष एक निजी होटल में पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश नेतृत्व के समक्ष अपने सुझाव और स्थानीय मुद्दे रखे।

इसके उपरांत हेमंत खंडेलवाल पृथ्वीपुर कस्बे के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। दौरे के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें- Mahakal Bhasma Aarti Ujjain: भांग से विशेष श्रृंगार करके की गई बाबा श्री महाकाल की आरती, जयघोष की रही गूंज

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला ओरछा दौरा है। उन्होंने भगवान रामराजा सरकार से प्रदेश और देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था लगातार मजबूत हो रही है, जो संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से भाजपा आने वाले समय में और अधिक सशक्त होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें