फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से सात लोग हुए घायल, राम विवाह महोत्सव में शामिल होने आए थे सभी

Sat, 07 Dec 2024 01:27 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीमकगढ़ में राम विवाह महोत्सव के बाद देर रात्रि एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने आग ताप रहे सात लोगों को टक्कर मार दी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फॉर्च्यूनर कार को बरामद कर लिया गया है। यह हादसा ओरछा नगर की रामराजा मंदिर के पीछे रात्रि करीब 2:00 बजे के आसपास हुआ।

निवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राय सिंह नरवरिया ने शनिवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि ओरछा के रामराजा मंदिर के पीछे एक फॉर्च्यूनर कार चालक ने तेज गति से चलाकर आग ताप रहे सात लोगों को टक्कर मार दी है, जिसमें सभी घायल हो गए हैं, जिन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि फॉर्च्यूनर चालक शराब के नशे में था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जैसे ही रामराजा विवाह महोत्सव का कार्यक्रम समाप्त हुआ, इसके बाद लोग अपने-अपने घरों को जाने लगे और कुछ लोग मंदिर के पीछे ठंड के कारण आग जलाकर हाथ सेंकने लगे, तभी एक तेज गति से फॉर्च्यूनर आई, जिसने पहले एक बाइक और गुमटी में टक्कर मारी, इसके बाद आग सेक रहे सात लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी यर्थात हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

शराब के नशे में था फॉर्च्यूनर चालक
निवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फॉर्च्यूनर चालक शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर तुरंत घेराबंदी की गई। इसके बाद चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और ओरछा पुलिस थाने में रखा गया है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई है, बाकी लोगों का इलाज चल रहा है।

पृथ्वीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं घायल
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी घायल पृथ्वीपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिसमें चार नाबालिग हैं। जिनके हाथ और पैरों में चोट आई हैं। सभी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें