फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: सांप के डसने पर पुलिस की तत्परता से बची युवती की जान, रक्षाबंधन पर राखी बांधकर जताया आभार

Tue, 20 Aug 2024 08:09 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के गांव अस्तोंन में एक युवती को सांप ने डस लिया। उसके भाई ने इसकी सूचना तुरंत गांव में ही स्थित पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना पर तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से तुरंत युवती को जिला चिकित्सालय भेजा। वहां पर इलाज के बाद युवती जान बच गई। इलाज के बाद युवती साकुशल घर लौट आई। घर आकर उसने पुलिस स्टाफ के सभी आरक्षक और अधिकारियों को राखी बांधकर नया जीवन देने के लिए धन्यवाद किया।

अस्तोन में 18 वर्षीय खुशबू खंगार अपने माता-पिता के साथ पुलिस चौकी के पीछे रहती है। 16 अगस्त की रात खुशबू खंगार को साप ने कंधे में डस लिया था। युवती की हालत बिगड़ने लगी। उसके भाई के तुरंत ही पुलिस को मदद के सूचना दी। पुलिस स्टाफ ने बिना समय गंवाए अपनी निजी कार से परिजनों सहित खुशबू को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस स्टाफ़ की ततपरता से युवती की जान बच गई। पुलिस की कार्य प्रणाली की प्रशंसा पूरे क्षेत्र में हो रही है। खुशबू अपने घर पर कुशलता पूर्वक लौट आई है। रक्षाबंधन के दिन खुशबू पुलिस चौकी में धन्यवाद देने पहुंचीं। साथ ही सभी स्टाफ को रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधी और जान बचाने के लिए पुलिस को अपना भाई बनाया। इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी एएस आई सतीश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार सोनी, आरक्षक कोमल सिंह चौहान, पप्पन जाटव, संजय यादव के साथ खुशबू के पिता हनुमत खंगार माता गुड्डी खंगार, संजू खंगार उपस्थित रहे। नया जीवन जीने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें