फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News:नरबलि कांड में पुलिस का खुलासा,पुरानी रंजिश के चलते हुई थी हत्या

Tue, 08 Jul 2025 07:10 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला टीकमगढ़


टीकमगढ़  के विजयपुर गांव में गोंड़ बाबा के चबूतरे पर एक सिर कटी लाश मिली थी। इसके बाद ये माना जा रहा था कि ये मामला नरबलि से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने खुलासा किया है कि ये नरबलि का मामला नहीं है बल्कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है।इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।  
टीकमगढ़ पुलिस ने बताया कि विजयपुर गांव के पास गोंड बाबा के स्थान पर अखिलेश कुशवाहा की सर कटी हुई लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। एफएसएल टीम को बुलाया गया था। प्रथम दृष्टिया मामला नरबलि जैसा प्रतीत हो रहा था क्योंकि घटना स्थल पर नारियल नींबू अगरबत्ती मिली थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गांव के रहने वाले संतोष अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है। संतोष से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।  हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी और खून से रंगे हुए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें-टीकमगढ़ में गोड़बाबा के स्थान पर दी गई नरबलि से सनसनी, पूजा के सामान के साथ मिला कटा सिर और धड़

पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने की हत्या
जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि मृतक अखिलेश कुशवाहा और आरोपी संतोष अहिरवार के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। संतोष अहिरवार की पत्नी ने ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव में मृतक अखिलेश ने उसका साथ नहीं दिया था। इसके साथ ही मृतक द्वारा आरोपी की गाय के सींग तोड़ दिए गए थे। इसके चलते संतोष अहिरवार अंदर ही अंदर मृतक से दुश्मनी रखता था। घटना के दिन संतोष अहिरवार आरोपी को गोंड़ बाबा के चबूतरे पर ले गया और पहले दोनों लोगों ने गांजा पिया। इसके बाद आरोपी संतोष अहिरवार ने पीछे से कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन अलग कर दी। इसके बाद आरोपी ने गर्दन को गोड़ बाबा के झंडे के पास रख दिया  जिससे लोगों को लगे की यह नरबलि का मामला है

ये भी पढ़ें- छात्रावास में फंसी छात्राओं का किया गया रेस्क्यू, डूबी बाइक पर श्वान की तस्वीर हुई वायरल

टीकमगढ़ पुलिस ने बताया कि संतोष अहिरवार गांव में तांत्रिक किया करता है।  वह 24 घंटे अपने हाथ में फरसा रखता है।  लोगों के यहां झाड़फूंक करना उसकी दिनचर्या में शामिल है। वह कई समय से तांत्रिकों के सानिध्य में भी रह रहा है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें