टीकमगढ़ जिले के वर्मा ताल गांव के रहने वाली बृजेंद्र सिंह घोष ने बताया कि वह टीकमगढ़ झांसी हाइवे पर ढाबा संचालित करते हैं, जो वर्मा ताल गांव में है। उन्होंने बताया कि मृतक संजय ठाकुर उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन का रहने वाला था। लेकिन उसके पास न तो आधार कार्ड था और न ही वह अपने परिजनों का पता देता था। वह पिछले पांच साल से उनके ढाबे पर रहकर सब्जी और खाना बनाता था।
बता दें कि शुक्रवार की सुबह अचानक उसकी चक्कर आए इसके बाद वह तुरंत उसे निजी वाहन से लेकर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय को दी। पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय ने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
महरौनी के ढाबा से लाए थे मृतक को
वर्मा ताल गांव में ढाबा का संचालन करने वाले बृजेंद्र सिंह घोष ने बताया कि वह अपने ढाबे पर काम करने के लिए उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के नगर महरौनी के ढाबा से मृतक को लाए थे। जो पिछले पांच साल से उनके यहां काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि वह उसको प्रतिमाह तनख्वाह देते थे। लेकिन ढाबा मालिक की बातें उसे संदेह के कटघरे में खड़ा करती हैं। उससे पूछा गया कि आपने इसके आधार कार्ड और गांव का पता क्यों नहीं किया तो वह कुछ बोलने को तैयार नहीं था।