फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: नहाने गए व्यक्ति की नाले में डूबने से मौत, प्रशासन ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 12 Sep 2024 08:01 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

निवाड़ी जिले की बरुआ नाले पर नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई है। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों प्रशासन को लगी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निवाड़ी जिले के लड़वारी गांव के रहने वाली 30 वर्षीय सुनील अहिरवार नाले में नहाने के लिए गया था लेकिन तैर नहीं पाता था जिसके चलते उसके बाद आसपास नहा रहे लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक डूब चुका था काफी प्रयास के बाद उसे बचाया नहीं जा सका।

पृथ्वीपुर में हुआ पोस्टमार्टम
पृथ्वीपुर पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय गोताखोरों ने लाश को बाहर निकाल लिया था उसके बाद पंचनामा की कार्रवाई की गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा उन्होंने बताया कि पृथ्वीपुर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है

फिसलने से हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शी अजय कुमार का कहना है कि जब मृतक नहाने के लिए नाले में उतरा और उसका पेर अचानक फिसल गया जिसके चलते गहरे पानी में चला गया और उसने बचाने के लिए प्रयास किया गया। लेकिन तब तक लोग नाले में वह गहरे पानी में डूब चुका था इसके बाद लोगों द्वारा करीब 15 से 20 मिनट प्रयास किया गया लेकिन उसकी लाश नहीं मिली जब काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए और पानी में उतरे इसके बाद उसकी लाश को निकाला गया और इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दि गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें