फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने लूटे 3 लाख 15 हजार रुपये, इलाके में दहशत का माहौल

Tue, 19 Aug 2025 03:02 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,निवाड़ी

निवाड़ी जिले के सकेरा भाड़ारन गांव के पास सोमवार दोपहर एक शराब दुकान के सेल्समैन को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटकर गोली मार दी। घटना में सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हुआ और करीब 3 लाख 15 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। घायल विजय राजपूत, जो सकेरा भाड़ारन गांव के निवासी हैं, उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के पड़रा गांव स्थित सरकारी शराब दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। सोमवार को वह कैश लेकर निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी करीब शाम 4 बजे गांव के पास दो बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और गोली मार दी।

घायल को झांसी रेफर किया गया
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पृथ्वीपुर लाया गया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पृथ्वीपुर एसडीओपी संजीव तिवारी ने बताया कि घायल के पैर में गोली लगी है और मामले की जांच के लिए पुलिस थाने की तीन टीमें घटनास्थल और आसपास क्षेत्र में चेकिंग के लिए भेजी गई हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल के जालसाजों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों ठगे, चार गिरफ्तार

घायल की पत्नी संध्या लोधी ने बताया कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उनके पति को रोककर पहले कैश छीना और फिर गोली मार दी। उन्होंने कहा कि बदमाशों ने कई राउंड फायर भी किए और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें