फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham Padyatra: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में युवाओं का अजीब कारनामा, कीलों पर लेटकर तोड़ते हैं पत्थर

Thu, 28 Nov 2024 10:46 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान एक ग्रुप ने ऐसा कारनामा किया कि देख कर सभी हैरान रह गए। इस ग्रुप ने कीलों पर लेटकर ऊपर रखे पत्थर को हथौड़े से तोड़ा, जिसे देखने वालों के होश उड़ गए। यह घटना गुरुवार को बागेश्वर धाम के संत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा के दौरान हुई। पांच युवक कीलों पर लेट कर पत्थर तोड़ते हुए एक अद्भुत प्रदर्शन कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बागेश्वर धाम के संत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस ग्रुप का उत्साह बढ़ाया। यात्रा में रोज नए-नए कलाकार और नेता शामिल हो रहे हैं। 21 नवंबर से शुरू हुई यह यात्रा छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम से चलकर गुरुवार को ओरछा पहुंची। यात्रा शुक्रवार को ओरछा से आगे बढ़ेगी। इस यात्रा में मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और कुंडा के विधायक राजा भैया भी शामिल हुए थे। इससे पहले, फिल्म अभिनेता संजय दत्त और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी यात्रा में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें