निवाड़ी शहर के कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने वार्डन और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने निवाड़ी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी (डीपीसी) से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
छात्राओं के अनुसार, कस्तूरबा गांधी छात्रावास की वार्डन श्रीमती गिरिजा राय और उनके पति देवेंद्र राय के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में छात्राओं ने बताया कि प्रतिबंधित होने के बावजूद वार्डन के पति और उनके बेटे अपने दोस्तों के साथ छात्रावास में आते हैं और अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करते हैं। छात्राओं ने इस संबंध में कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
कलेक्टर से मुलाकात के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने तुरंत डीपीसी को मौके पर बुलाया और छात्राओं के बयान दर्ज किए। डीपीसी राजेश पटेरिया ने पुष्टि की कि कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।