फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niwari News: खाद न मिलने से परेशान किसानों ने किया चक्काजाम, लगाया गुपचुप तरीके से बेचने का आरोप

Wed, 03 Dec 2025 05:47 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर में खाद की किल्लत लगातार गंभीर होती जा रही है। लंबे समय से खाद न मिलने से परेशान किसानों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा, जब करीब 11 बजे किसानों ने पृथ्वीपुर के मुख्य तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का कहना है कि बीते एक महीने से वे सहकारी समिति और निजी दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे रबी फसल की बुवाई पर सीधा असर पड़ रहा है और किसान भारी चिंता में हैं।

ये भी पढ़ें- क्रूरता की हद पार: उज्जैन में GRP के प्रधान आरक्षक ने पहले दिव्यांग को जड़ा थप्पड़, फिर लात-घूसे से जमकर पीटा

गुस्साए किसानों का आरोप है कि नगर में निजी दुकानदारों द्वारा खाद का दो गुनी कीमत पर गुपचुप तरीके से बेचने का खेल चल रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इसकी शिकायत एसडीएम या तहसीलदार से की जाए तो भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। किसान रामपाल ने बताया कि वह कई दिनों से समिति और दुकानों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें एक भी बोरी खाद नहीं मिली। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि हम गरीब किसान क्या करें? फसल का समय निकल रहा है और अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाने की कोशिश शुरू की। अधिकारियों ने किसानों को जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान स्पष्ट समाधान की मांग पर अड़े रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें