फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: बस से उतरते समय नाबालिक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, आज होगा पोस्टमार्टम

Sun, 29 Sep 2024 11:35 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

कमगढ़-झांसी हाईवे पर बस से उतरते समय एक ट्रक ने नाबालिग को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में होगा। मृतक नाबालिग छतरपुर जिले के गांव सेवर का रहने वाला था। रविवार की सुबह परिजनों ने जानकारी दी कि मृतक दीपक सेन, उम्र 13 वर्ष, अपनी मां के साथ मामा के घर वर्मा मांझ जा रहा था। जब वह बस से वर्मा ताल तिगेला पर उतरा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय के प्रभारी ने बताया कि इस दुर्घटना के मामले में दिगौड़ा पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी और ट्रक तेज गति से आ रहा था, जिससे यह दुखद घटना घटी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें