फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 05 Dec 2024 12:36 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तिगैला पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजवाया। आज गुरुवार को शव का पीएम किया जाएगा। 

मृतक के परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र यादव निवासी बिहारीपुरा शिवराजपुरा गांव में निमंत्रण करने गया था। बीती रात निमंत्रण से वह वापस लौट रहा था, इस दौरान मोहनगढ़ तिगैला पर एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर जॉन डियर कंपनी का था। घटना की सूचना पर देहात पुलिस रात में मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार
जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पुष्पेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। मामले की जांच देहात पुलिस थाने द्वारा की जा रही है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मोहनगढ़ तिगैला पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं
टीकमगढ़-झांसी हाईवे के मोहनगढ़ तिगैला पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा यहां संकेतक बोर्ड या डिवाइडर नहीं लगाए गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय निवासी रामकुमार ने बताया कि इस संबंध में कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डिवाइडर न होने के कारण वाहन तेज गति में आमने-सामने टकरा जाते हैं, जिससे अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें