फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: स्कूल में मधुमक्खियों ने किया अचानक हमला, सात छात्र-छात्राएं और दो शिक्षक अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Oct 2024 04:49 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ शहर के पुष्पा स्कूल में सोमवार दोपहर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया, जिसमें छात्र-छात्राएं और शिक्षक घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्कूल प्रबंधन के कर्मचारियों ने बताया कि जब स्कूल में छुट्टी का समय हो रहा था तभी क्लास में मधुमक्खियां ने अचानक घर में हमला कर दिया, जिसमें 7 छात्र-छात्राएं और दो शिक्षक घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। स्कूल के पास एक पेड़ लगा हुआ है, जहां पर मधुमक्खियां का बसेरा है। अचानक मधुमक्खियां के हमले से छात्र-छात्राएं और दो शिक्षक घायल हो गए हैं। इसके बाद में तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल लाया गया जहां पर सभी का उपचार किया जा रहा है।

सभी की स्थिति सामान्य, दिया जा रहा उपचार
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं की स्थिति सामान्य और उन्हें उपचार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अचानक मधुमक्खियों के हमले से छात्राएं घबरा गई हैं और उनके डंक भी लगे हैं जिनका उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि उपचार करने के बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। 

चर्चाओं में रहता है पुष्पा स्कूल
टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में स्थित पुष्पा स्कूल हमेशा चर्चाओं में रहता है, इसके पहले एक छात्र की पिटाई का मामला सामने आया था। इस मामले को भी रफा-दफा कर दिया गया। इसके साथ ही एक छात्र स्कूल में गिर गया था, जो घायल हो गया था। उसे मामले को भी विद्यालय प्रशासन द्वारा संज्ञान में नहीं दिया गया था। आज बच्चों के ऊपर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि पेड़ पर मधुमक्खियां काफी समय से लगी थीं, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा उनको हटाने का प्रयास नहीं किया गया। इसके चलते यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें