फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: खाद के अवैध भंडारण पर प्रशासन का छापा, 245 टन का अवैध उर्वरक स्टॉक देख टीम भी चौंकी

Tue, 14 Oct 2025 05:59 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ में खाद के अवैध भंडारण पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में 245 टन अवैध उर्वरक भंडारण जब्त किया गया है। मामला भी दर्ज कराया गया है।

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि टीकमगढ़ जिले के खरगापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले सरपंच सर्कनपुर गांव में खाद की अवैध कालाबाजारी की जा रही है और भंडारण किया गया है। जांच के बाद सूचना को सही पाया, इसके बाद बल्देवगढ़ एसडीएम और खरगापुर तहसीलदार के साथ कृषि विभाग को आदेशित किया और एक टीम का गठन किया। टीम ने पुलिस के सहयोग से मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि सरकनपुर गांव के रहने वाले अरविंद लोधी और चंद्रभान लोधी बिना अनुमति के अपने घर में 245 टन अवैध उर्वरक का भंडारण किए हुए हैं। इसके बाद पूरे माल को जब्त किया गया और कलेक्टर द्वारा एफआईआर के आदेश दिए गए।

ये भी पढ़ें- एमपी में खाद संकट से जूझ रहे अन्नदाता, देवरी में तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़; वीडियो वायरल

कलेक्टर की आदेश पर पुलिस में हुआ मामला दर्ज
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय के आदेश पर अवैध उर्वरक भांडण करने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत अरविंद लोधी एवं चंद्रमान लोधी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार अगर कहीं भी खाद का अवैध भंडारण पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में सरकनपुर में कार्रवाई की गई है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि टीकमगढ़ जिले में अगर कोई अवैध खाद बेचते हुए या भंडारण करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर कहीं पर भी अवैध खाद और रेट से अधिक बेचा जा रहा है तो वह तुरंत उन्हें सीधे मोबाइल पर सूचित कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें