फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: आंगनबाड़ी चेक करने पर महिला बाल विकास सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज, देखें वीडियो

Mon, 14 Oct 2024 04:43 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले की महिला बाल विकास की सुपरवाइजर बसंती अहिरवार ने बताया कि सरकनपुर ग्राम पंचायत में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की लगातार शिकायत मिल रही थी। आंगनबाड़ी केंद्र को समय पर नहीं खोला जाता है और बच्चों को पोषण आहार नहीं दिया जा रहा है, जिसकी जांच करने के लिए वह सरकनपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची। जहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी आई और उनका बेटा राहुल और पति जो गाली-गलौज करने लगे कि तुम चेक करने क्यों आई हो तो वह डंडे लेकर के आए और उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना लिखित में खरगापुर पुलिस थाने और अपने विभाग की अधिकारियों को दी। स्वयं पुलिस अधीक्षक को पूरी घटना से अवगत कराया। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित के आदेश पर इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी पति और पुत्र राहुल द्विवेदी पर शासकीय कार्य में बाधा गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल करने का मामला खरगापुर पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।

नहीं उठाया पूरक पोषण आहार
महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक बसंती अहिरवार ने बताया कि सितंबर माह का पूरा पोषण आहार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन द्विवेदी द्वारा नहीं उठाया गया। जब उनसे संबंध में सवाल किया गया तो उन्हें कहा कि मेरी मर्जी के हिसाब से आंगनबाड़ी केंद्र चलती है। हम किसी अधिकारी को नहीं जानते हैं। इसके बाद विवाद हुआ। पहले उनका बेटा आया है, जो गालियां देता रहा। इसके बाद उसका पति डंडा लेकर आ गया और गालियां देने लगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिस कारण से उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना खरगापुर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। बसंती अहिरवार के साथ चल रहे वाहन चालक ने भी बताया कि मैडम चेक करने गई थी। तभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उनके पुत्र और पति गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे लेकर आए। साथ में उन्होंने मैडम को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें