फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: तेज रफ्तार ट्राले ने टैक्सी को टक्कर मारी, घर लौट रहे दो युवकों की मौके पर हुई मौत

Sat, 27 Dec 2025 01:58 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़-मऊरानीपुर मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में टैक्सी सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हजूरी नगर गांव के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्राले ने सामने से आ रही टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान टीकमगढ़ शहर निवासी आशिक और अमरजीत के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों मजदूरी का काम करने के बाद देर रात टैक्सी से टीकमगढ़ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी टैक्सी मऊरानीपुर मार्ग पर हजूरी नगर गांव के पास पहुंची, तभी ट्राले ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

ये भी पढ़ें: Indore News: गंदगी में बन रही थी गजक, प्रशासन ने दो फैक्ट्रियों पर जड़ा ताला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को टैक्सी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि आशिक और अमरजीत दोनों ही मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और रोज की तरह काम खत्म कर रात में घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में यह हादसा उनकी जिंदगी छीन ले गया।

पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें