फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी; आठ लोग घायल

Wed, 07 Jan 2026 07:17 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले के नयाखेरा गांव निवासी बब्लू पाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से बेटी की ससुराल मौगना जा रहे थे। परिवार मौगना में आयोजित “दस्तोंन” समारोह में शामिल होने के लिए निकला था।

बीती रात जब ट्रैक्टर-ट्रॉली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पारागढ़ तलैया के पास पहुंची, तभी अचानक सामने गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रॉली में बैठे पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- जलजीवन मिशन: टेंडर में कमीशनखोरी का खेल, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते सागर पीएचई का ईई गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल टीकमगढ़ पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय में मौजूद चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। कुछ घायलों को हाथ-पैर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर अचानक मवेशी का आ जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से रात के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और गति नियंत्रित रखने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें