फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: नवरात्र के गरबा महोत्सव में गुजरात के लोक नृत्य की बुंदेलखंड में दिखेगी झलक, देखें वीडियो

Tue, 01 Oct 2024 12:42 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

गुजरात के लोक नृत्य गरबा की झलक अब बुंदेलखंड के टीकमगढ़ में दिखेगी, जिसका अभ्यास टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में किया जा रहा है। इसकी आयोजनकर्ता कांग्रेस की नेत्री हैं। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बुंदेलखंड का इलाका जहां सांस्कृतिक और धरोहर बुंदेलखंड तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि गुजरात का गरबा अब गुजरात तक ही नहीं, बल्कि विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है, जिसके लिए उन्होंने टीकमगढ़ में भी आयोजन करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि गरबा सीखने और उसका अभ्यास करने के लिए एक टीम को गुजरात से बुलाया गया है, जो टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में अभ्यास करा रही है। टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में स्थित शहनाई गार्डन में यह अभ्यास शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें दो टीमों का गठन किया गया है, एक बच्चों की टीम है और दूसरी महिला और लड़कियों की टीम है, जिन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब बुंदेलखंड की सरजमीं पर गुजरात के लोक नृत्य की धूम होगी। इसमें भाग लेने और प्रशिक्षण के लिए महिलाएं, बच्चे और लड़कियों में उत्सुकता दिखाई दे रही है।

नवरात्रि में होगा गरबा महोत्सव
कांग्रेस नेत्री पूनम जायसवाल ने बताया कि अभी विवाह घर में अभ्यास चल रहा है। इसके बाद 5 और 6 अक्टूबर को टीकमगढ़ शहर के झांसी रोड पर स्थित सिल्वर रिसॉर्ट में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रैक्टिस कर रहे छात्र, महिलाएं और लड़कियां अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें