फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट में होगा फेरबदल, ज्योतिरादित्य सिंधिया कोटे के मंत्री हट

Sat, 17 Dec 2022 06:05 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में एक साल से कम का समय बचा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले शिवराज सिंह चौहान अपनी कैबिनेट में एक और विस्तार करने जा रहे हैं। इसमें कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया समर्थकों को भी हटाया जा सकता है। खासकर उन मंत्रियों का जिनका परफॉर्मंस सरकार के लिए किरकिरी बन सकता है। शिवराज कैबिनेट में 30 मंत्री हैं, इनमें नौ मंत्री सिंधिया गुट के बताए जाते हैं। इनमें छह कैबिनेट और तीन राज्यमंत्री हैं। इन मंत्रियों में से कुछ को हटाने की बात कही जा रही है। टीम शिवराज में संभावित फेरबदल में क्या होगा, यह आने वाले समय में पता चल जाएगा। हालांकि, यह चर्चा कई दिनों से चल रही थी लेकिन बीच में गुजरात चुनाव के कारण मामला टल गया। बता दें कि, मध्य प्रदेश में लंबे समय से सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं। गुजरात में बीजेपी की बंपर जीत के बाद एक बार फिर 'गुजरात मॉडल' पर अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की बात चल पड़ी है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें