फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singrauli News: सिंगरौली में शव बना तमाशा, मुर्दा को जिंदा करने का घंटों चला खेल, तांत्रिक कर रहा था झाड़-फूंक

Tue, 09 Sep 2025 10:57 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली

एमपी के सिंगरौली जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना जिले के चितरंगी सरकारी अस्पताल के पास की है। जहां पिपरिया गाँव निवासी तेजबली को जहरीला सांप ने डस लिया था, जिसके बाद उन्हें चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने शव को अस्पताल परिसर के बाहर रखकर तांत्रिक से जिंदा करने के लिए झाड़-फूंक कराने लगे, यह खेल कई घंटों तक चलता रहा, लोग देखकर हैरान हुए की मुर्दे व्यक्ति को जिंदा कैसे किया जा सकता है? तांत्रिक ने जीवित करने का दावा किया था। तांत्रिक के दावे के चक्कर में आकर परिजन उस भर भरोसा कर बैठे थे।

इसी दौरान अस्पताल परिसर के बाहर एक व्यक्ति वहां पहुंचा और खुद को ‘भगत’ यानी तांत्रिक बताते हुए मृत व्यक्ति को जिंदा करने का दावा करने लगा। उसने शव के पास ही तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक की प्रक्रिया शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक वह शव पर पानी छिड़कता रहा। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें- PM Modi: CCS की बैठक में नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा, पीएम बोले- पड़ोसी देश में हिंसा हृदयविदारक, शांति जरूरी

ये भी पढ़ें- यूपी: नेपाल से सटे जिलों में घोषित हुआ हाई अलर्ट, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर; सीमा पर आवाजाही बंद
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें