फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोंक पर पीटकर तलवे चटवाए, माफी मंगवाई; एमपी के लड़के को सूरत में दी गई तालीबानी सजा

Wed, 05 Nov 2025 04:14 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

जिले के ग्राम नकझर खुर्द का रहने वाला 26 वर्षीय युवक सुधीर पांडे पिता महेश पांडेय इन दिनों रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूरत (गुजरात) में काम करने के दौरान एक व्यक्ति भोला भाई ने सुधीर को चाकू की नोंक पर धमकाया, मारपीट की और उससे जबरन माफी मंगवाकर वीडियो बनाया।

यह वीडियो 4 नवंबर की रात सुधीर के ही व्हाट्स एप और फेसबुक स्टेटस पर वायरल मिला। इसके तुरंत बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है और परिवार उससे संपर्क नहीं कर पा रहा है।

वीडियो में सुधीर डरा हुआ नजर आ रहा है और बार-बार कहता दिख रहा है कि “भोला भाई मुझे माफ कर दो… अब मैं कभी सूरत नहीं आऊंगा…”वहीं सामने मौजूद युवक धमकी देता सुनाई दे रहा है कि अगर बात नहीं मानी तो चाकू से मार दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Satna News: जिंदा लोगों को मरा हुआ बताकर उड़ाए लाखों, संभल योजना का फायदा लेने के लिए किया घोटाला

सुधीर के पिता महेश पांडेय ने बताया कि उनका बेटा सूरत की एक कंपनी में काम करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य है। उसकी मां कमला पांडेय नेत्रहीन हैं और घर में अन्य कोई सहारा नहीं है। पिता ने कहा कि वीडियो देखने के बाद से हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका नंबर बंद है, कोई पता नहीं चल रहा। हमें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

बुधवार सुबह लगभग 11 बजे परिवार बहरी थाना पहुंचा और थाना प्रभारी राजेश पांडेय को लिखित आवेदन देकर सुधीर की खोज और सकुशल वापसी की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि परिवार की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो की लोकेशन गुजरात की प्रतीत हो रही है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। युवक को जल्द खोजने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें