फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: पर्यटकों के साथ फ्रेंडली हो रहे टाइगर रिजर्व के बाघ, अपनी मां के साथ सड़कों में घूम रहे चार बच्चे

Tue, 19 Nov 2024 10:55 AM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों के लिए उपयुक्त और अनुकूल वातावरण पाया जाता है। यहां बाघों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आज मंगलवार के दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां बाघिन के साथ उसके चार बच्चे पर्यटकों के सामने आ जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि पर्यटकों के सामने वह भागते नहीं है, बल्कि अपनी मदमस्त चाल में चलते रहते हैं और एक दूसरे के साथ वे खेलते भी रहते हैं।

यह वीडियो चार दिन पुराना बताया गया है। जहां धर्मेंद्र भूर्तिया ने इसे वायरल किया है, जिसके बाद यह सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में बाघिन T28 दिखाई दे रही है और उसके साथ 4 शावक दिखाई देते हैं जो उसके पीछे-पीछे चलते हुए नजर आ रहे हैं।

बाघिन के बच्चे अब बड़े हो रहे हैं, ऐसे में वह अपने बच्चों को जंगल में रहना सिखा रही है। जंगल के हर कोनों में वह अपने बच्चों को ले जाती है और सभी जानवरों के साथ रहना भी बता रही है। बाघिन के साथ जब उसके बच्चे होते हैं, तब बच्चों को कोई भी परेशानी नहीं होती है। वहीं इस पूरे मामले में सीसीएफ अमित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह वीडियो कब का है, इस बात की जानकारी नहीं है। पर इस वीडियो में T28 बाघ है जो अपने बच्चों के साथ घूम रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें