फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: मॉर्निंग वॉक पर निकली टाइगर और उसका परिवार, देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Mon, 11 Nov 2024 02:35 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले में बाघो के लिए प्रसिद्ध संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में T-28 बाघिन का जलवा चल रहा है। जहां सोमवार की सुबह ही T-28 टाइगर और उसके बच्चे की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जहां बाघिन अपने फैमिली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई है।

बाघिन अपने आप को तो बचा सकती है। लेकिन अपने फैमिली को बचाने के लिए वह खतरे को अपने से दूर रखने के लिए सिर्फ सूंघकर इस बात का अंदाजा लगा रही है कि कोई खतरा आगे तो नहीं है, जिसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है और यह खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है।

वीडियो और फोटो में साफ तौर पर यह देखा जा सकता है कि बाघिन अपने तीन अन्य श्रावकों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई है। उसके साथ उनके बच्चे पीछे-पीछे जाते हुए देखे जा रहे हैं, जिसका पर्यटकों ने फोटो व वीडियो को खींचकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। वायरल फोटो में इसकी छवि साफ और स्पष्ट तौर पर देखी जा सकती है।

वहीं, इस पूरे मामले में सीसीएफ अमित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया है कि जंगली जानवर खतरे को सूंघकर पता लगा सकते हैं, किसी के आने जाने का एहसास वह सिर्फ अपनी नाक के द्वारा कर सकते हैं। इसलिए अक्सर ऐसा होता है कि जब खतरा पास आना होता है, तब वह सूंघकर उसका पता लगा लेती है। इसलिए बाघिन भी अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाती है। फिलहाल, संजय टाइगर रिजर्व के लिए यह खुशियों वाली बात है कि पर्यटकों को आसानी से अब बाघ और बाघिन देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें