फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: भैंस को पानी पिलाने के तालाब में उतरे दो मासूमों की डूबकर मौत, घरवालों ने तलाश किया तो मिले शव

Sun, 03 May 2026 04:56 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

एमपी के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नेबूहा में रविवार दोपहर 12 बजे एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम किशोरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार सिद्धांत साहू (उम्र 12 वर्ष), पिता सूर्यमणी साहू और सलेन्द्र साहू (उम्र 11 वर्ष), पिता अनिल साहू, रविवार सुबह भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद दोनों बच्चे गांव के तालाब के पास पहुंचे और भैंस को पानी पिलाने के दौरान खुद भी तालाब में उतर गए। वहीं इसी दौरान गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे संतुलन खो बैठे और पानी में डूब गए।

ये भी पढ़ें- जबलपुर बरगी डैम हादसे में मृतकों की संख्या हुई तेरह, बच्चे समेत दो के शव और मिले

बताया यह भी जा रहा है कि यह हादसा रविवार दोपहर जब आसपास कोई मौजूद नहीं था जो बच्चों को बचा सके। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जहां ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश की गई, जहां दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। जहां यह दृश्य देखकर गांव में चीख-पुकार मच गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल स्थिति का जायजा लिया।वहीं थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी, जहां मर्ग कायम कर लिया गया है। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।   गांव पहुंचकर पड़ताल करती पुलिस।    बच्चों की मौत का मातम मानते परिजन  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें