फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व में पहली बार वास्तुआ रेंज में दिखा T26 मेल टाइगर, रोमांचित हुए पर्यटक

Fri, 06 Jun 2025 06:13 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व से एक रोमांचकारी दृश्य सामने आया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे T26 मेल टाइगर अपनी मदमस्त चाल में पर्यटकों की गाड़ी के सामने निकल पड़ा। यह पहली बार है, जब उसे रिजर्व के वास्तुआ रेंज में देखा गया है, जबकि आमतौर पर वह पोड़ी रेंज की टेरिटरी में ही विचरण करता है।

करीब आधे घंटे तक वह उसी रास्ते पर आगे-पीछे टहलता रहा, जिससे पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस दौरान कई लोगों ने उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल के इस मस्त बाघ की चाल और गरज दोनों ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ये भी पढ़ें- फर्जी कॉल सेंटर में करोड़ों की ठगी, पुलिस ने पेश किया चालान, कई पुलिसकर्मी भी नपे

T26 बाघ अपनी शांति और सहज स्वभाव के लिए जाना जाता है। अब तक इसने किसी भी इंसान पर हमला नहीं किया है। पर्यटकों के सामने भी यह बिना आक्रामकता दिखाए शान से चलता है, जिससे लोग उसे देखते ही रह जाते हैं। उसकी मौजूदगी से जंगल की रौनक और अधिक बढ़ जाती है।

संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि करीब 9 साल का यह टाइगर, संजय टाइगर रिजर्व के वन्यजीव कुनबे को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। T28 फीमेल टाइगर के साथ इसका मिलन अब तक पांच शावकों को जन्म दे चुका है, जो टाइगर प्रोजेक्ट की सफलता का प्रतीक माने जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें