फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauganj News: खजराना गांव में विधायक के रात्रि विश्राम से मचा बवाल, वक्त बोर्ड की जमीन खाली कराने की अटकलें

Tue, 04 Mar 2025 02:46 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज

चलित विधानसभा कार्यालय के तहत जब मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल खजराना गांव पहुंचे और रात्रि विश्राम की घोषणा की, तो गांव में हलचल मच गई। वजह थी वक्फ बोर्ड को आवंटित की गई बहुमूल्य जमीन, जिसे लेकर पहले से ही दो पक्षों में तनाव बना हुआ है। सामाजिक संगठनों ने इस जमीन के आवंटन पर सवाल उठाते हुए इसे अवैध करार दिया है और लंबे समय से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे संवेदनशील हालात के बीच विधायक के रात्रि विश्राम की खबर से पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया। आशंका थी कि कहीं रातों-रात वक्फ बोर्ड की जमीन खाली कराने की कोई कार्रवाई न हो जाए। इसी कारण प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए इलाके और आसपास के गांवों से जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों में और आक्रोश फैल गया। विधायक प्रदीप पटेल ने भी उनके समर्थन में धरना स्थल पर बैठकर अपनी एकजुटता दिखाई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई और प्रशासन पूरी रात हालात पर नजर बनाए रहा। अब देखना होगा कि विधायक के इस कदम के बाद जमीन विवाद को लेकर प्रशासन और वक्फ बोर्ड क्या रुख अपनाते हैं। गांव के लोगों और सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई, तो विरोध और तेज होगा। फिलहाल खजराना गांव में सियासी और सामाजिक गहमागहमी चरम पर है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें