फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: थाना प्रभारी चुरहट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग, ओबीसी महासभा ने दिया धरना

Tue, 04 Feb 2025 04:40 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के चुरहट एसडीएम कार्यालय का आज ओबीसी महासभा के पदाधिकारी ने घेराव कर दिया। जहां लगभग 50 की संख्या में ओबीसी महासभा के लोग एकत्रित हुए और थाना प्रभारी चौहान पुष्पेंद्र मिश्रा के ऊपर कार्रवाई करने को लेकर धरना देना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी के खिलाफ आंदोलन के दौरान एसडीएम कार्यालय के बाहर दोपहर करीब दो बजे से सभी कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और एसपी तथा कलेक्टर को बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद स्थिति को बिगड़ता देख एसडीएम और एसडीओपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देते हुए नजर आ रहे हैं।

ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष शिवमंगल सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि ओबीसी वर्ग के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। जहां हम आंदोलित रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि न केवल दोनों लोगों के साथ अभद्रता की गई है, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की गई है। वहीं, इस पूरे मामले में सीधी एसपी ने संज्ञान लिया है और एक साल की वेतन वृद्धि को रोक दिया है। इसके अलावा उन्होंने जांच पूरी न होने तक अग्रिम आदेश तक के लिए चुरहट थाने से सीधी पुलिस लाइन में उन्हें अटैच कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें