फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: पन्ना पहाड़ी जलप्रपात में मृत पड़े जानवर मिलने से सनसनी, गौशाला के मवेशी होने की है आशंका

Mon, 23 Dec 2024 07:49 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत पन्ना पहाड़ी जलप्रपात में रविवार शाम को करीब 14 मृत गायों के मिलने का मामला सामने आया है। यह मवेशी जलप्रपात के भीतरी क्षेत्र में मृत अवस्था में पाए गए, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। गांववासियों ने इसकी सूचना जनपद पंचायत सीईओ और अन्य अधिकारियों को दी, और अनुमान जताया कि यह गायें पास में स्थित पशुपतिनाथ जागृति समिति की गौशाला से हो सकती हैं। समाजसेवियों और अधिवक्ता अंबुज पांडे ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि गौशाला में गोवंशों की स्थिति ठीक नहीं है और वहां गायों को उचित भोजन और देखभाल की कमी है, जिसके कारण गौशाला में अब केवल कुछ गायें बची हैं। पांडे ने यह भी कहा कि मवेशियों की ऐसी मौतों की जिम्मेदारी गौशाला के संचालकों पर बनती है, और इस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले में जनपद पंचायत सीईओ राजीव तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली और उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच शुरू करने की बात कही। यदि यह मवेशी गौशाला के ही होते हैं, तो निश्चित रूप से गौशाला के संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों और समाजसेवियों की चिंता इस बात को लेकर है कि यदि गौशाला में गोवंशों का ऐसा हाल है, तो आने वाले समय में और मवेशियों की जान भी जा सकती है। इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की बात कही है। video- फोटो : credit    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें