फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SI की दरियादिली: रास्ते में पड़ी घायल वृद्धा का कराया इलाज, नए कपड़े, फल दिलाकर वापस घर भी छोड़ा

Mon, 10 Apr 2023 06:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना में पदस्थ एसआई सुरभि चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग एसआई की दरियादिली को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल एसआई सुरभि ने एक बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे जख्मी हालत में बेहोश पड़े देखा तो उन्होंने अपने वाहन से वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया और इलाज कराने के बाद उसे वापस घर भी छोड़ा। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिला को एसआई ने नए कपड़े, फल दिलाए और कुछ पैसे भी दिए। एसआई द्वारा की गई वृद्धा की मदद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी नेक पहल की तारीफ कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एसआई सुरभि चौहान ड्यूटी के लिए थाने जा रही थी। इसी दौरान उन्हें रास्ते में पिपरई गांव निवासी 80 वर्षीय जमनी अहिरवाल सड़क किनारे जख्मी हालत में मिली। एसआई की नजर घायल महिला पर पड़ी, उन्होंने अपने वाहन को रोका और महिला को उठाकर अपने वाहन में बिठाया इसके बाद वह सीधे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर महिला का उपचार कराया। महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। एसआई सुरभि चौहान ने बताया बुजुर्ग महिला गांव में अकेले रहती है। उसके पति का कई साल पहले देहांत हो चुका है। दो बेटे हैं, जो जबलपुर में रहते हैं। महिला घर में अकेली है, किसी काम से वह तेंदूखेड़ा आई थी, जहां उसका स्वास्थ्य खराब हो गया। मैंने उसका इलाज कराया उसे कुछ सामग्री दी और फिर उसे घर छोड़ दिया। इसके बाद मैंने आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से निवेदन किया है कि वह महिला का ध्यान रखें। यदि कभी भी कोई समस्या होती है, तो पड़ोस के लोग मुझे फोन लगा सकते हैं, ताकि महिला की मदद की जा सके। एसआई द्वारा किए गए इस कार्य की दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने भी काफी सराहना की है, उन्होंने कहा पुलिस को अपनी कार्य शैली इसी तरह की रखनी चाहिए ताकि लोग बेझिझक पुलिस के पास आ सकें

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें