फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के परिणाम के बाद कमलनाथ पर बरसे शिवराज कहा, हार नहीं पचा पा रही कांग्रेस

Thu, 11 Nov 2021 02:58 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जबरदस्त हमला किया है। इससे पहले कमलनाथ ने कहा था कि बीजेपी ने पृथ्वीपुर और जोबट सीट में पोलिंग बूथ जीते नहीं बल्कि लूटे हैं। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान की कड़ी निंदा की है।शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ चुनाव की हार पचा नहीं पा रहे हैं इसी वजह से इस तरीके की बातें कर रहे हैं।आपको बता दें कि अक्टूबर महीने के आखिरी में मध्य प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से 2 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है और एक पर कांग्रेस को सफलता मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें