फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: घर में ब्लास्ट मामले में दूसरी मौत, 11 साल के कल्ला ने तोड़ा दम; गांव में पसरा मातम

Thu, 18 Jun 2026 02:26 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र के गुड़र गांव में हुए भीषण ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। बुधवार को हुए धमाके में गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय कल्ला आदिवासी ने ग्वालियर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले हादसे में 4 वर्षीय जानवी प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गुड़र गांव में एक मकान में खाना बनाते समय अचानक जोरदार धमाका हुआ था। विस्फोट इतना भीषण था कि मकान की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें 11 वर्षीय कल्ला आदिवासी की हालत बेहद गंभीर थी। उपचार के लिए उसे ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- MP: रेत माफियाओं के हौसले क्यों हैं इतने बुलंद? शहडोल में वन विभाग की टीम पर किया हमला; वनकर्मियों को पीटा भी

प्रारंभिक जांच में घर में रखे पेट्रोल-डीजल में आग लगने या गैस सिलेंडर फटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम जांच कर रही है। दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज और घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लास्ट के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें