शिवपुरी में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही बुधवार को आचार संहिता भी लागू कर दी गई। नगरीय क्षेत्र में आचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर व एसपी जहां अपने लाव-लश्कर के साथ बाजार में निकल आए, वहीं वाहनों पर लगीं विभिन्न राजनैतिक दलों की नंबर प्लेट सहित चौराहों पर लगे होर्डिंग-बैनर हटवाने के साथ ही स्थाई होर्डिंग पर कवर चढ़ा दिए गए।