फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: गांव में शादी के लिए जबरदस्ती युवती को उठा ले जाने की कोशिश, विरोध पर चली गोली; पिता घायल

Sun, 04 May 2025 04:11 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सेसई सड़क गांव में शनिवार रात कुछ लोगों ने एक युवती को शादी के लिए जबरजस्ती जबरन घर से ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर हवाई फायरिंग हुई, जिसमें युवती के पिता गोली की चपेट में आकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार आरोपी रॉकी काफी समय से युवती से छेड़छाड़ कर रहा था और शादी का दबाव बना रहा था। रात को रॉकी का पिता लोहरे अपने साथियों जोधा सरकार और पितू उर्फ गुरप्रीत के साथ हथियार लेकर पहुंचा और युवती को खींचकर ले जाने की कोशिश की। विरोध पर करीब छह राउंड फायर हुए। घटना के बाद आरोपी भाग गए। जिसके बाद कोलारस पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें: भाजपा नेता की पत्नी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी    

वहीं बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने जब एक बंदूक को पकड़ने की कोशिश की तो गोली उनकी उंगली को छूकर निकल गई। आरोपियों ने करीब छह राउंड फायर किए। गोली की आवाज सुनकर गांव के यादव और रावत समाज के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी बंदूक लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद युवती के परिजन और ग्रामीण कोलारस थाने पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें