फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन के दौरान हुआ हंगामा

Tue, 17 Sep 2024 08:36 AM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

भारतीय किसान संघ के बैनर तले सोमवार को शाजापुर में किसानों द्वारा एक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस रैली में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल हुए और बड़ी संख्या में किसान भी इसमें सहभागी रहे। रैली की शुरुआत से पहले टंकी चौराहा स्थित मंडी में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा संबोधित किया गया। किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद, रैली के रूप में यह लोग करीब 2 किलोमीटर की दूरी तय करके लालघाटी स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां पर ज्ञापन एसडीएम मनीषा वास्कले को सौंपा गया। किसानों के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही और एडिशनल एसपी टीएस बघेल, लालघाटी, कोतवाली और यातायात थाना पुलिस टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे।

कलेक्टर के ज्ञापन लेने नहीं आने पर किसान हुए नाराज
ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम मनीषा वास्कले आईं, लेकिन कुछ किसान नाराज हो गए। उनका कहना था कि जिले भर के किसान ज्ञापन देने के लिए यहां पर आए हैं और कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आईं। इस पर किसानों ने हंगामा भी किया। नाराज कुछ किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने एबी रोड पर चक्का जाम करने भी पहुंच गए। कुछ मिनट तक किसान एबी रोड पर ही रुके, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और किसान संघ के पदाधिकारी द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हुआ और किसान एबी रोड से हटे।

यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
भारतीय किसान संघ की रैली के कारण शहर में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और अन्य वाहन शामिल रहे, जिसके कारण एबी रोड की एक लेन पर काफी देर तक वाहनों का आवागमन बंद रहा। इसके कारण कई वाहन चालक परेशान हुए और शहर का यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें