फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: पीडीएस के चावल के अवैध भंडारण करने वाले गोदाम संचालक पर केस दर्ज, पुलिस कर रही तलाश

शाजापुर शहर के डासीपुरा क्षेत्र में स्थित एक निजी गोदाम से 308 क्विंटल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की बरामदगी के मामले में गोदाम संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 17 अगस्त को राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने गोदाम पर छापा मारा था, जिसमें 308 क्विंटल से अधिक पीडीएस का चावल मिला। इस चावल को तीन ट्रकों में भरकर सरकारी वेयरहाउस में जमा कराया गया था।

जांच के बाद, खाद्य विभाग ने गोदाम संचालक रईस खान पिता गुल मोहम्मद खान के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज करने के लिए कोतवाली थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने रईस खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

निजी गोदाम में इतनी बड़ी मात्रा में पीडीएस का चावल मिलने से खाद्य विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में पीडीएस का चावल गोदाम में कैसे पहुंचा और इस अवैध गतिविधि में कौन-कौन शामिल हैं। छापेमारी के एक सप्ताह बाद भी खाद्य विभाग के अधिकारी मामले में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में असमर्थ रहे हैं, जिससे उनकी भूमिका पर भी संदेह पैदा हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें