फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: सड़क पर जम रही थी शराबियों की महफिल, विधायक ने मौके पर पहुंचकर कराई कार्रवाई

Mon, 26 Aug 2024 07:23 AM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर में एबी रोड पर स्थित शराब की दुकान के बाहर शराबियों के जमावड़े की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। इसे लेकर शाजापुर विधायक अरुण भीमावद रविवार रात को शराब दुकान पर पहुंचे तो उन्हें कई लोग दुकान के बाहर शराब पीते हुए मिले। इसके अलावा, पास में ही मीट-मटन की दुकान भी संचालित होती पाई गई, जिसे विधायक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

विधायक भीमावद ने मौके पर पुलिस, प्रशासन, और आबकारी विभाग के अधिकारियों को बुलाया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मीट-मटन की दुकान को तत्काल सील कर दिया गया और मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने दुकान पर मौजूद तीन लोगों को हिरासत में लिया है। विधायक ने बताया कि लोगों द्वारा दुकान के बाहर सड़क पर बैठकर शराब पीने की शिकायतें मिल रही थीं। इन लोगों द्वारा आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, जिससे राहगीर भी परेशान थे। इसलिए उन्होंने रविवार को खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस और आबकारी विभाग की लापरवाही पर सवाल
विधायक द्वारा कार्रवाई के बाद पुलिस और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यह शराब की दुकान शाजापुर में एबी रोड पर स्थित है और आबकारी विभाग का कार्यालय भी यहां से थोड़ी ही दूरी पर है। पुलिस टीम और अधिकारियों का भी दिन में कई बार यहां से गुजरना होता है, इसके बावजूद शराबी दुकान के बाहर रोड पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए विधायक को स्वयं एक्शन लेना पड़ा, जिससे पुलिस और आबकारी विभाग के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

  शराब दुकान के बाहर विधायक ने जताई नाराजगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें