फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: कालापीपल के 11 गांवों के नाम बदलेंगे, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा; केजरीवाल को ये क्या कह दिया

Sun, 12 Jan 2025 07:16 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर जिले के कालापीपल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र के 11 गांव के नाम बदलने और कालापीपल को अनुभाग का दर्जा देने की घोषणा की। फिलहाल कालापीपल तहसील मुख्यालय है। इसके साथ ही उन्होंने कालापीपल क्षेत्र को अन्य कई साैगात दीं। उन्होंने कालापीपल से ही लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त जारी की। सिंगल क्लिक से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1553 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 335 करोड़ रुपए और 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 27 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। 

उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में सरकारी 2 लाख 70 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और केजरीवाल को झूठेलाल कहा।  बोले कि केजरीवाल कहते हैं लाड़ली बहना योजना के लिए पैसा डलने बंद हो गए। ये केजरीवाल नहीं झूठेलाल हैं, झूठेलाल। कहा कि केजरीवाल देख लें जरा आंख खोल के। यहां हर महीने रक्षाबंधन मन रहा है। आंखें हों, तो देख लो। कह रहे हैं कि लाड़ली बहना योजना के लिए पैसा डलने बंद हो गए। तुम्हारी तो बहन-बेटी है नहीं। जाने क्या-क्या बोल कर दो-दो बार सरकार बना ली। सरकार भी झूठ की नींव पर बनाई।

केजरीवाल को ही घेरते हुए कहा कि वे कहते थे कि मैं कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाऊंगा। कांग्रेस के साथ आने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ने चले गए। मैं घर नहीं बनवाऊंगा। अपने लिए शीशमहल बनवा लिया। मैं सुरक्षा नहीं लूंगा। पीछे 10-10 गाड़ियां रखीं। इन्होंने सब उल्टा किया है।

दो लाख 70 हजार पदों पर होगी भर्ती
मुख्यमंत्री ने रोजगार की बात करते हुए कहा कि अगले पांच साल में सरकारी दो लाख 70 हजार पदोंपर भर्ती होगी। अगले साल एक लाख पदों के लिए विज्ञापन निकालेंगे। कागज की डिग्री से काम नहीं चलेगा। जब तक काम नहीं मिलेगा, तब तक आराम नहीं मिलेगा।सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर भी रोजगार मिलेगा।शहडोल में भी 16 जनवरी को इन्वेस्टर्स मीट होगी। अब गांव में खेत में पानी देने के लिए दिन में बिजली मिलेग।रात के बजाय दिन में 8 से 10 घंटे बिजली मिलेगी।

इन गांवों के नाम बदले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में कालापीपल क्षेत्र के 11 गांव के नाम बदलने की घोषणा की। उन्होंने मोहम्मदपुर मछनाई को मोहनपुर, ढाबला हुसैनपुर को ढाबलाराम, मोहम्मदपुर पंवाड़िया को रामपुर पंवाड़िया, खजुरी अलाहबाद को खजूरीराम, हाजीपुर को हीरापुर, निपानिया हिसामुद्दीन को निपानिया देव, रीछड़ी मुरादाबाद को रिछड़ी, खलीलपुर को रामपुर, उंचोद को उंचावद, घट्टी मुख्तयारपुर को घट्टी और शेखपुर बोंगी को अवधपुरी नाम करने की घोषणा की।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें