फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मंत्री परमार ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, कहा- ‘हर विवाद को जान बूझकर हिंदू मुस्लिम बना देते हैं’

Sun, 29 Sep 2024 06:02 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार रविवार को शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने मक्सी विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिए बयान पर पलटवार किया है। मंत्री परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का पूरे देश में सदस्यता अभियान चल रहा है। पार्टी किसी को जबरदस्त सदस्य बनाने के पक्ष में नहीं है और न ही मक्सी में ऐसा हुआ है।

मक्सी में उनका आपस का झगड़ा है, दो ग्रुप का झगड़ा है। दिग्विजय सिंह को उनकी पृष्ठभूमि देखना चाहिए। इसके बाद बोलना चाहिए। मैं जानता हूं दिग्विजय सिंह जानबूझकर हर विवाद को हिंदू मुस्लिम करना चाहते हैं।यह उनका हमेशा नेचर रहा है।लेकिन मैं समझता हूं की जनता और समाज समझ चुकी है कि दिग्विजयसिंह जहां भी जाते हैं वहां झूठ का ही सहारा लेते हैं।उन्होंने कहा कि मक्सी में पूरी तरह शांति है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मक्सी आए थे। वह मृतक अमजद के घर भी गए थे और अमजद के परिजन व समाजजनों से मिले थे। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि विवाद भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ा है। भाजपा के सदस्य बनो नहीं तो सीने पर गोली खाओ। इसके अलावा उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। इसी को लेकर अब मंत्री इंदरसिंह परमार ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। बुधवार रात को हुए विवाद के बाद मक्सी में अब स्थिति सामान्य हो रही है। रविवार को बाजार भी पूरी तरह खुले हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मक्सी में अभी भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। रविवार को मक्सी में पुलिस ने ड्रोन कैमरे से विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी की। इसके अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर रहे हैं। रविवार को मक्सी के बाजार पूरी तरह खुले हुए हैं और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें