फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur: करणी सेना पदाधिकारी के बयान से नाराज बंजारा समाज, रैली निकालकर एसडीओपी को साैंपा ज्ञापन

Fri, 23 Aug 2024 10:37 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर

शाजापुर में करणी सेना पदाधिकारी द्वारा बंजारा समाज को लेकर दिए बयान से नाराजगी है। समाजजनों का कहना है कि पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने बंजारा समाज को लेकर अपशब्द कहे। इसी को लेकर शुक्रवार को बंजारा समाजजनों ने शाजापुर में रैली निकालकर लालघाटी स्थित एसपी आफिस पहुंचकर एसडीओपी गोपाल सिंह चाैहान को ज्ञापन साैंपा है। बंजारा समाजजन शाजापुर के एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी माता मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां से रैली निकाल कर एसपी आफिस पहुंचे। वहां पर एसपी के नाम एसडीओपी को ज्ञापन साैंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख है कि 20 अगस्त को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह बबलू और कांग्रेस नेता हेमंत सिंह चौहान निवासी पिपल्याहामा ने पुलिस की मौजूदगी में बंजारा समाज का नाम लेकर अपशब्द कहे, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले से बंजारा समाजजनों की भावनाएं आहत हुई हैं। अपशब्द कहने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो समाज द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें