फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shajapur News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक युवती दबी, सीसीटीवी वीडियो आया सामने

Mon, 10 Nov 2025 04:41 PM IST
शाजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला. शाजापुर

शाजापुर में हुए एक हादसे का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो शुजालपुर में अकोदिया नाका इलाके का है। यहां  एक ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था, जो पलट गया। सुबह की सैर पर निकली एक  एक युवती ट्रक के नीचे दब गई। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक सुबह करीब 7 बजे शुजालपुर मंडी से अकोदिया की तरफ जा रहा था, तेज रफ्तार में एमपीईबी ग्रिड के बाद आने वाले टर्न पर ट्रक घिसटता हुआ सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा। हादसे में शासकीय जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय की छात्रा सपना गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना स्थल पर मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने केले के कैरेट और ट्रक के नीचे दबी युवती को बाहर निकाला है। वाहन चालक को मंडी थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

रफ्तार पर नहीं नियंत्रण
जिले में यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। तेज रफ्तार वाहन हादसे का कारण बन रहे हैं। जिले में हो रहे हादसे के आंकड़े चिंताजनक हैं। आए दिन दुर्घटना में कोई घायल हो रहा है तो किसी की जान जा रही है। यातायात पुलिस परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार कार्रवाई करने और जागरूकता कार्यक्रम चलाने के बाद भी सुधार दिखाई नहीं दे रहा है।

नो एंट्री में प्रवेश कर जाते हैं। भारी वाहन
लोगों का कहना है कि जिले में नो एंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश भी चिंता का विषय बना हुआ है। व्यस्त क्षेत्र में नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों का प्रवेश हादसों का कारण बन रहा है। वहीं इसके कारण रास्ते जाम होने की स्थिति भी बनती है। खास बात यह है कि ऐसे वाहनों पर जिम्मेदार ठोस कार्रवाई नहीं करते जिसके कारण स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। शाजापुर के  यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला का कहना है कि  इस मामले में  सुधार कर रहे हैं जिले में ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित किए गए हैं। वहां यातायात के अनुसार सुधार कार्य करवाया जा रहा है 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें