दो सगे भाइयों की हत्या के बाद शहडोल का माहौल गर्म है। विवाद पुरानी रंजिश और जमीन से जुड़ा हुआ है। वहीं, बुधवार को नाराज परिजन और ग्रामीणों ने बुढार नेशनल हाईवे 43 पर जाम लगा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।