फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: स्टंटबाज BJP नेता ने सुरक्षा व्यवस्था को बताया धता, JCB के अगले हिस्से में बैठ उफनते नाले को किया पार

Sun, 25 Aug 2024 12:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में भारी बारिश के बीच नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और शासन चिंतित रहता है। लेकिन इन चिताओं से परे सत्ताधारी भाजपा के ही एक नेता ने उफनते नाले के बीच स्टंटबाजी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को धता बता दिया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के वर्तमान सदस्य जगन्नाथ शर्मा ने अपने क्षेत्र के नाले में जेसीबी के अगले हिस्से में खड़े होकर नाले को पार किया, जबकि सुरक्षा के लिए वहां खड़ी पुलिस देखती रह गई। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला खैरहा का है, जहां तेज बारिश की वजह से एक स्थानीय नाला उफान में था और खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था। पुल से करीब तीन फीट पानी ऊपर चल रहा था, जिसको लेकर पुलिस के द्वारा मार्ग को अवरुद्ध कर पुलिस बल की तैनाती की थी और आने व जाने वाले लोगों को रोक जा रहा था। लेकिन पुल के ऊपर से बह रहे नाले में स्टंटबाजी करते नेताजी का वीडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें