फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: स्टेटस पर वीडियो डाला और कर ली खुदकुशी, यूनियन बैंक कर्मचारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Fri, 08 Nov 2024 10:12 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले के बुढार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कियोस्क शाखा संचालक 30 वर्षीय युवक आशीष त्रिपाठी ने शुक्रवार सुबह अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस एक मिनट के वीडियो में उन्होंने अपने साथ हो रही ज्यादती के बारे में बयान दिया, जिसमें बुढार शाखा के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों शिवेंद्र शाह और अमित पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, आशीष पर लगभग 11 लाख 80 हजार रुपये का कर्ज था। उन्होंने बैंक में लाखों रुपये जमा करवाए थे और उनसे खुद भी लाखों रुपये लिए गए थे। इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आशीष ने अपनी जान देने का निर्णय लिया। व्हाट्सएप पर वीडियो पोस्ट करने के बाद, वह सीधे बुढार रेलवे स्टेशन गए और चिरमिरी-चंदिया यात्री ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह खबर सुनकर बुढार और आसपास के क्षेत्र में उनके जानने वाले लोग स्तब्ध रह गए। सभी लोग इस घटना को दुर्घटना मान रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक मिनट के वीडियो ने स्थिति स्पष्ट कर दी। आशीष ने वीडियो में बुढार शाखा के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए और प्रशासन व सरकार से उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। मूलतः जयसिंहनगर के रहने वाला त्रिपाठी परिवार पिछले कई वर्षों से बुढार में निवास कर रहा था। आशीष मिलनसार युवक थे और अक्सर लोगों के सुख-दुख में शामिल होते थे, जिससे उनकी आत्महत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें