फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: अवैध कोयला खदान को खनिज अमले ने कराया बंद, केशवाही में थी संचालित

Tue, 19 Nov 2024 08:02 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल में केशवाही के मरखी माता मंदिर के समीप कठना नाला में लंबे समय से चल रही कोयले की अवैध खदान को मंगलावार दोपहर खनिज अमले ने जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर बंद करा दिया। जिस समय खनिज अमला वहां कार्रवाई के लिए पहुंचा, वहां पर भारी मात्रा में अवैध रूप से खनन किया हुआ कोयला पड़ा हुआ था। उसे भी मिट्टी में दबा दिया गया। वहीं, आज इस कार्रवाई के बाद केशवाही चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चौकी क्षेत्र में कोयले एवं पशु तस्करी का काला कारोबार एक लंबे अर्से से चल रहा है, लेकिन पुलिस जानकार इससे अनजान बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मरखी माता मंदिर के समीप स्थित कठना नाला के पास जो कोयले का अवैध खनन चल रहा था, उसमे ग्राम कुम्हारी के एक व्यक्ति के साथ-साथ ग्राम पंचायत केशवाही के पूर्व उप सरपंच व ग्राम जमुनिहां का एक पूर्व सरपंच लिप्त है। जो कि एक लंबे समय से भारी मात्रा में कोयले का अवैध खनन कर उसका परिवहन खुलेआम कर रहे हैं।

आज खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि वहां अवैध रूप से खनन कर एकत्र किया गया कई टन कोयला को जब्ती न बनाकर उसके ऊपर ही मिट्टी डालकर विभाग ने अपने कर्त्तव्यों से इतिश्री कर ली। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि जब गरीब मजदूर की जान जोखिम में डालकर कोयला माफिया कोयला का खनन करवा सकते हैं तो फिर उनके लिए ज़रा सी मिट्टी में दबा लाखों का कोयला फिर से नहीं निकला जा सकता है क्या? बहरहाल, खनिज अमले ने तो खाना पूर्ति कर ली है।

खनिज निरीक्षक प्रभात पट्टा का कहना है कि मामले की शिकायत पर टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से अवैध खदान को बंद कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं, जांच के बाद स्पष्ट होगा, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें