फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: सूने घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने की चोरी की वारदात, सीसीटीवी में हुए कैद

Fri, 07 Mar 2025 02:07 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले में सूने घर का ताला तोड़कर घुसे बदमाश सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपए चोरी कर फरार हो गए। घर का मालिक शुक्रवार सुबह घर पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ मिला। उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, तब उसे चोरी की जानकारी मिली। इसके उसने पुलिस को सूचना दी। पांच चोर पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। यह 
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोयलारी वार्ड नंबर 13 की है। पुलिस वारदात की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, कोयलारी वार्ड नंबर 13 निवासी अनिल वर्मा गुरुवार शाम घर में ताला लगाकर कंचनपुर स्थित अपने दूसरे घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह वे कोयलारी वाले घर लौटे तो दरवाजा खुला था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अनिल वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी, जिसके कारण वह कंचनपुर में अपने दूसरे घर में पत्नी के साथ रुके थे। आज वापस लौटा तो चोरी का पता चला। अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकद रुपए गायब हैं।  

पांच बदमाश सीसीटीवी में कैद 
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। 2 लाख रुपए से अधिक की चोरी बताई जा रही है। जिस घर में चोरी हुई, उसके बाजू वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पांच बदमाश नजर आए हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें