ब्यौहारी के घोरषा गांव में मामूली बात को लेकर पति-पत्नी का विवाद हो गया, पति शराब के नशे में था, और नाराज होकर उसने घर में आग लगा दी। गृहस्थी के सामान को इकट्ठा कर उसे भी आग के हवाले कर दिया, जिसमें कीमती जेवरात भी शामिल हैं। गनीमत रही कि घर के अंदर रखा गैस सिलिंडर खाली था, जिससे कोई बड़ी घटना होने से टल गई। घटना के बाद पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले पर पड़ताल शुरू कर दी है।
ज़िले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के घोरषा गांव में बीती रात पति-पत्नी का विवाद घरेलू बात को लेकर हुआ। पति शराब के नशे में था, जिसके बाद उसने घर में कोहराम मचाना शुरू कर दिया। बताया गया कि महिला शकुंतला बाई पति राम सजीवन के विवाद में पति राम सजीवन ने घर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गृहस्थी का सारा सामान इकट्ठा कर उसे भी आग के हवाले कर दिया, जिसमें कीमती जेवरात शामिल थे। पुलिस ने बताया कि पति पत्नी का विवाद हुआ था, पति शराब के नशे में था, जिसने घर में आग लगाई है। जिस दौरान पति-पत्नी का विवाद हुआ उस दौरान उसकी 15 वर्षीय एक पुत्री भी घर में थी। पुत्री और पत्नी ने घर में आग लगाने का विरोध किया तो उसने दोनों के साथ मारपीट भी की। थाना प्रभारी अरुण पांडे के अनुसार इस घटना में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। डायल 100 मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी वहां मिला नहीं है। तलाश की जा रही है। पत्नी अगर थाने में आकर लिखित आवेदन देती है तो पति के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।