फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसा शराबी: बच्चों के सामने गाने गाकर किया हंगामा, पुलिस से उलझा; पिटाई का वीडियो वायरल

Tue, 11 Aug 2026 04:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के दमकी टोला स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में एक युवक स्कूल परिसर में घुस गया। युवक बच्चों की कक्षा में पहुंचकर अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। इससे कक्षा में मौजूद बच्चे डर गए और शिक्षक भी परेशान हो गए। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक दोपहर करीब तीन बजे शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। इसके बाद वह सीधे बच्चों की कक्षा में घुस गया। उसने बच्चों के सामने गाने गाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि वह बार-बार ‘मैं तेरे प्यार में पागल हूं’ जैसे गीत गा रहा था। इसी दौरान उसने शिक्षक की कुर्सी को इधर-उधर घसीटा और कुछ देर बाद फर्श पर लेटकर अपना सिर पटकने लगा। युवक की हरकतों से बच्चे सहम गए। स्कूल में हंगामे की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल के बाहर खड़े होकर खिड़कियों से अंदर का घटनाक्रम देखते रहे।

ये भी पढ़ें- बैग खोला तो उड़े होश! बेतवा एक्सप्रेस में मिला 63 लाख कैश, सतना से कानपुर भेजा जा रहा था हवाला का पैसा?

शिक्षक ने डायल-112 को दी सूचना
स्थिति बिगड़ती देख स्कूल के शिक्षक ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही बुढार थाना क्षेत्र की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को स्कूल से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान युवक कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया और भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिसकर्मी युवक की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पुलिस वाहन के पास युवक को डंडे से पीटे जाने का दृश्य भी नजर आ रहा है।

बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर शराब के नशे में युवक स्कूल परिसर तक कैसे पहुंचा और कक्षा में प्रवेश कर बच्चों के सामने हंगामा करता रहा, इसे लेकर भी चर्चा है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटना के पूरे तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें