फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत: शहडोल में दो घंटे चला रेस्क्यू, पुलिस के सामने चालक ने तोड़ा दम; देरी से आई JCB

Sat, 18 Apr 2026 12:06 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल के ब्यौहारी और जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जोरा विजहा के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिससे केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

घायल हालत में फंसा रहा चालक
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 4999 में सीमेंट लोड था। चालक राम मित्र (31) निवासी ग्राम नकुनी, थाना देवलौंद शहडोल की ओर आ रहा था। इसी दौरान शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने किया रेस्क्यू का प्रयास
सूचना मिलते ही ब्यौहारी और जयसिंहनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि चालक की सांसें चल रही हैं। जवानों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें- उज्जैन में हिंसक झड़प: दो बाइक की टक्कर के बाद बवाल, पथराव में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल; केस दर्ज

जेसीबी पहुंचने में लगी देरी
इसके बाद जेसीबी मशीन को बुलाया गया, लेकिन उसके पहुंचने में काफी समय लग गया। लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा। जेसीबी मशीन की मदद से केबिन से चालक को बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे बाद जब चालक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह घटना पुलिस और रेस्क्यू व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है कि समय पर संसाधन उपलब्ध होते तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें