फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: हाथी की दस्तक से दहशत में ब्यौहारी क्षेत्र के लोग, वन विभाग ने बंद कराया शहडोल रीवा मार्ग

Sat, 16 Aug 2025 03:32 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले ब्यौहारी नगर और आसपास के क्षेत्र में इन दिनों एक हाथी के विचरण से दहशत का माहौल है। बीती रात यह हाथी ब्यौहारी-शहडोल मार्ग तक पहुंच गया। वन विहार ढाबा और एमपीटी रेस्टोरेंट के पास दिखाई देने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हाथी ने एक कच्चे घर में घुसकर तोड़फोड़ भी कर दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर आसपास के कच्चे घर खाली कराए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। वहीं, शहडोल-रीवा मार्ग को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। रातभर वन विभाग की टीमें हाथी की गतिविधियों पर नजर रखती रहीं।

गोदावल रेंजर रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि हाथी की मूवमेंट के चलते शहडोल-रीवा मार्ग को दो बार रोकना पड़ा। विभाग की टीमें लगातार गश्त कर निगरानी कर रही हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। भय के कारण कई परिवार पूरी रात जागते रहे।

ये भी पढ़ें: 'मैंने उन्हें मार दिया', दो बेटियों का गला घोंट जेठानी से बोली मां, शरीर पर चोटों के निशान; आखिर क्यों ली जान?
 
सुरक्षा के लिए वन विभाग ने सलाह दी है कि लोग अंधेरे में अकेले बाहर न निकलें, घरों के आसपास रोशनी रखें, हाथी के पास जाने या उसे उकसाने से बचें और देर रात खेतों में काम न करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करने की अपील भी की गई है।

ये भी पढ़ें: 115 साल पुरानी परंपरा, जन्माष्टमी पर जन्मे कन्हैया को पांच दिन तक नहीं कराते शयन; जानें कारण

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें